Drishyam 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की लीड रोल वाली फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। अजय देवगन की इस फिल्म का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। अजय देवगन की फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए है। इन दोनों दिनों में इस दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन की कमाई के बाद अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए है, जिसे देखने के बाद मेकर्स गदगद हो गए है। अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन मचाया धमाल श्रिया सरन (Shriya saran) अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) और अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ का करोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 36.97 करोड़ रुपये हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि तब्बू और अजय देवगन की दृश्यम 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की कमाई के ये आंकड़ें देखने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे है।
bafrPz5u9UXGDfd0wrls1gT5pfGzzBJZgSFZtInayzk6ih6iVBzN0lv23rMYjMMAHH4XRwS9q0LYrdOR7Q06p-8fi4fBjZZVW6QQlgoyFi1qrnRV-5n8TUg/s700/Drishyam-2-box-office-collection-2-day.webp" style="display: block; padding: 1em 0; text-align: center; ">
100 करोड़ कमा सकती है दृश्यम 2 अजय देवगन की 'दृश्यम 2' के बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा सकती है। अगर ये बात सच साबित होती है तो ये आपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। क्योंकि इस साल बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाए है। अजय देवगन की दृश्यम 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Comments